श्रीगंगानगर : गिरफ्तार हुए बुजुर्ग के साथ लूट करने वाले दोनों आरोपी, पुलिस ने बरामद किए 1.42 लाख

By: Ankur Thu, 11 Mar 2021 1:24:44

श्रीगंगानगर : गिरफ्तार हुए बुजुर्ग के साथ लूट करने वाले दोनों आरोपी, पुलिस ने बरामद किए 1.42 लाख

श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ सदर थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ पिस्तौल की नोक पर लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपियों के पिता गुरदीपसिंह उर्फ काका सिंह को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया था। जिससे लूट के 2500 रुपए, आधार कार्ड व टाटा एस वैन बरामद की थी। अब दोनों आरोपी भाई संदीप सिंह व सुखवीर सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया हैं। इन दोनों से पुलिस ने लूटी गई राशि, अवैध पिस्तौल व 1 जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी गुरुसरमोडिया के रहने वाले हैं।

एसएचओ पवन कुमार ने बताया कि 4 मार्च को सूरतगढ़-गुरुसर मोडिया सड़क मार्ग पर पिस्तौल की नोक पर श्रीगंगानगर निवासी ताराचंद सोनी से 1 लाख 58 हजार, मोबाइल, टाटा एस व जरुरी कागजात लूट कर उसे गणेशगढ़ के निकट फेंककर फरार हो गए थे। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपी भाई संदीप सिंह व सुखवीर सिंह मंगलवार रात्रि को गुरुसर मोडिया बस स्टैंड से गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर शिनाख्त परेड के लिए जेल भिजवा दिया है। पुलिस टीम एएसआई पृथ्वी सिंह, कांस्टेबल विनोद कुमार, शिशपाल, वेदप्रकाश ज्याणी व सीडीआर सेल के संजय भार्गव शामिल थे।

ये भी पढ़े :

# श्रीगंगानगर : गुप्तचर एजेंसियों की उड़ी नींद, मिला पाकिस्तान से आया एक जहाज नुमा गुब्बारा

# पाली : दिनदहाड़े अलमारी तोड़ चोरी, कांच से पैर लहूलुहान फिर भी की वारदात

# जयपुर : ऑपरेशन क्लीन स्वीप में लगातार पकडे जा रहे अपराधी, अफीम और स्मैक के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार

# उदयपुर : चोरियों के खिलाफ व्यापारियों ने दिया पुलिस को ज्ञापन, फिर रात में टूटे दुकानों के ताले

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com